राजधानी रायपुर में युवक ने देर रात फांसी लगाकर की खुदखुशी। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर डराने धमकाने का आरोप लगाया जिससे हताश होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।

बता दें कि फेसबुक में कमेंट के चलते युवक को पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने हिरासत में लिया था। जिसके बाद युवक की जमानत हुई और देर रात मुजगहन में अपने मामा के घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।




