inh24छत्तीसगढ़

धान खरीदी आज से, कोरोना संक्रमण का खतरा, मास्क और आवश्यक दिशा निर्देश जारी नही, धरने पर भी बैठेंगे किसान

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी का आगाज हो रहा है। भाटापारा बलौदाबाजार जिले में भी धान खरीदी की तैयारियां शुरू हो चुकी है, कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन ने धान खरीदी को लेकर अन्य कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं की है और धान खरीदी केंद्रों में पहुंचने वाले किसानों के लिए कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इस दौरान टोकन लेने के लिए किसानों की भीड़ इकट्ठी होती रही जिससे धान खरीदी केंद्रों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

इसके साथ ही प्रबंधकों ने किसी तरह की कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं कि केवल मास्क पहनने वालों को ही प्रवेश दी जाएगी इससे पहले सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजिंग की व्यवस्था और मास्क की अनिवार्यता जैसे नियमों का पालन करने की बात अधिकारियों ने की थी। वहीं इलाके के किसान पुराने व्यवस्था को बेहतर मानकर कह रहे थे कि उनके लिए खुले बाजार की व्यवस्था ही बेहतर थी जहां उन्हें 13 14 सो रुपए की कीमत मिल जाती थी। इस बार बारिश की वजह से धान के गीले हो जाने के कारण उनमें जराई तक निकल आई है। धान को सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है, पहले फसल इस समय तक खुले बाजार में बिक भी जाया करता था।

आपको बता दें कि सुहेला क्षेत्र में पूर्व में हुए गिरदावरी से कई किसानों का रकबा वैसे ही कम हो चुका है किसानों द्वारा रकबा सुधार के लिए प्रशासन को दिए गए 2 दिनों का समय समाप्त होने के बाद भी रकबा में सुधार न होने पर ग्रामीण आक्रोशित हैं एवं मंगलवार से शुरू हो रहे धान खरीदी का वह विरोध के तौर पर धरने पर बैठेंगे।

Related Articles

Back to top button