inh24छत्तीसगढ़

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जन मिलिशिया का कमांडर ढेर, भारी संख्या में सामान भी बरामद

बीजापुर के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है, कि मुठभेड़ में जन मिलिशिया का कमांडर ढेर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुटरू थाना क्षेत्र में आज सुबह ये मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मौके से नक्सल सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। DRG और कुटरू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Related Articles

Back to top button