मनोरंजन

‘दर्द-ए-डिस्को’ में शाहरुख के मस्कुलर लुक की आई याद OM SHANTI OM’ को पूरे हुए 13 साल

ओम शांति ओम’ को रिलीज हुए 13 साल पूरे हो गए हैं. ये दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म थी. इस फिल्म के साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था. फिल्म में एक से बढ़ कर एक गाने हैं. ‘आंखों में तेरी’, ‘जग सूना सूना लागे’, ‘दर्दे डिस्को’, ‘धूम ताना’, ‘मैं अगर कहूं’ जैसे कई रॉकिंग गाने हैं. ये गाने इस फिल्म को एकदम रेट्रो फील देते हैं. इस फिल्म में वे बॉलीवुड के किंग खान के साथ इश्क लड़ाती नजर आई थीं. शाहरुख-दीपिका स्टारर यह सुपरहिट फिल्म पूर्नजन्म पर आधारित एक लव-स्टोरी थी, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था. दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था.

यह भी पढ़िए – Happy Birthday Juhi Chawla – अपनी शादी को काफी समय तक लोगों से छुपाकर रखा जूही ने, जाने उनसे जुड़ी खास बातें

फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा, अर्जुन रामपाल ने भी अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है.

यह भी पढ़िए – Big breaking – बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

वहीं किरण खेर भी इस फिल्म में मजेदार रोल में नजर आ रही हैं. किरण ने शाहरुख की मां का रोल अदा किया है. इसके साथ ही वे एक स्पोर्टिंग एक्ट्रेस बनी फिल्म में नजर आई थीं. श्रेयस तलपड़े का किरदार भी फिल्म में काफी अहम है. वे शाहरुख के दोस्त बने हैं.

यह भी पढ़िए – एक्ट्रेस वाणी कपूर को सता रही थी घर की याद, शूटिंग को लेकर बोली यह

फिल्म में एक खास बात ये है कि सभी लोग फिल्म में जवान से बूढ़े होते हैं, लेकिन शाहरुख और दीपिका का पूर्नजन्म होता है. इसलिए उनके बुढ़ापे के कोई अंश नहीं हैं. कहानी में असल ट्विस्ट पूर्नजन्म के बाद आता है.

Related Articles

Back to top button