मनोरंजन

Happy Birthday Juhi Chawla – अपनी शादी को काफी समय तक लोगों से छुपाकर रखा जूही ने, जाने उनसे जुड़ी खास बातें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला सिल्वर स्क्रीन पर कम नजर आती हैं लेकिन उनके काम को बहुत पसंद किया जाता है। वह अपना अधिकतर समय परिवार के साथ ही बिताना पसंद करती हैं। आज जूही चावला अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रह रही हैं। इस खास मौके पर बिजनेसमैन जय महेता संग उनकी लव स्टोरी के बारे में जानते हैं जो किसी फिल्म से कम नहीं है।

जूही ने जय मेहता के साथ अपनी शादी को काफी समय तक लोगों से छुपाकर रखा था। एक इंटरव्यू के दौरान जूही ने बताया था कि उन्होंने ऐसा आखिर क्यों किया था। उन्होंने बताया कि उस वक्त शादी का मतलब होता है हीरोइन का करियर का खत्म हो जाना। मैं उस दौर में अपने करियर के पीक पर थी। मैं किसी भी तरह से अपने करियर को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी। मैं अपने करियर को जारी रखना चाहती थी इसलिए शादी के बारे में किसी को नहीं बताया और काम करती रही। जूही ने 6 साल तक अपनी शादी की बात को दुनिया से छुपाकर रखी थी।

एक्ट्रेस ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि मेरी और जय की पहली मुलाकात मेरे बॉलीवुड में आने से पहले हुई थी। हालांकि फिल्मों में आने के बाद हमारी बातचीत नहीं होती थी। एक पार्टी में हम फिर मिले और बातचीत शुरू हो गई। हालांकि शुरुआत में दोनों को एक-दूसरे के प्रति खास रुचि नहीं थी। जब जूही को पता चला कि जय मेहता की पत्नी की विमान हादसे में मौत हो गई है तो उन्हें लेकर उनका व्यवहार बदल गया।

इस दौरान जूही की मां की मौत एक कार एक्सिडेंट में हो गई जिसके बाद जय मेहता ने उन्हें संभाला। दोनों काफी क्लोज हो गए थे। उस दौरान जूही को इस दुख से बाहर निकलने में जय मेहता ने खूब मदद की। इसके बाद दोनों ने साल 1995 में शादी करने का फैसला किया। जूही चावला की बेटी जाह्नवी का जन्म 2001 में हुआ था। इसके दो साल बाद जूही ने बेटे अर्जुन को जन्म दिया था।

Related Articles

Back to top button