inh24मनोरंजन

ड्रग्स केस में अभिनेता अर्जुन रामपाल के घर NCB की छापेमारी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सोमवार को बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर ड्रग्स मामले में छापेमारी की है. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सामने आए ड्रग्स कनेक्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां एनसीबी की रडार पर हैं. एनसीबी सूत्रों के अनुसार, अर्जुन रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

बीते दिनों अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद के भाई को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने हिरासत में लिया था. वहीं रविवार को फिल्म निमार्ता फिरोज ए. नाडियाडवाला की पत्नी शबाना सईद और चार ड्रग पेडलर को ड्रग से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया।

इनके पास से 717.1 ग्राम गांजा, 74.1 ग्राम चरस और 95.1 ग्राम एमडी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 3.59 लाख रुपये है. बता दें कि सुशांत की मौत के बाद से एनसीबी ड्र्ग्स कनेक्शन में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और अन्य हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है. इसके अलावा दीपिका पादुकोण की मैनेजर रहीं करिश्मा प्रकाश भी एनसीबी की रडार पर हैं।

Related Articles

Back to top button