inh24मनोरंजन

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

तेलुगू सुपरस्टार और पॉलिटिशन चिरंजीवी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हाल में ही उनका कोरोना टेस्ट हुआ था. अब उनकी रिपोर्ट कोरोन पॉजिटिव आई है. चिरंजीवी ने यह सूचना खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।

बीते दिनों पहले ही चिरंजीवी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान नागार्जुन भी मौजूद थे. सीएम ने एक्टर का भव्य स्वागत किया था।

सुपरस्टार चिरंजीवी ने ट्वीट कर कहा, ‘फिल्म आचार्य के शूट से पहले प्रोटोकॉल के तहत मैंने कोविड टेस्ट कराया, जिसमें दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव पाया गया हूं. मेरे अंदर कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं. मैं सेल्फ क्वारंटीन में हूं, जो भी लोग पिछले 5 दिनों में मिले हैं उन सभी से अनुरोध है कि अपना कोविड टेस्ट करवा लें. जल्द ही आपको अपने ठीक होने की सूचना दूंगा.’

Related Articles

Back to top button