inh24छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग – टाटीबंध चौक पर सड़क दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौक में ट्रक ने एक पुलिसकर्मी को अपनी चपेट में ले लिया है। इस दौरान इस हादसे में पुलिसकर्मी रामचंद्र साहू की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घायल को एम्स ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। वहीं, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अब पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल रामचंद साहू, जो कि बाइक में सवार थे, दुर्ग से आ रहे थे। ट्रक भी उसी तरफ से आ रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके कारण रामचंद साहू को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत एम्स ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button