inh24देश विदेशमध्यप्रदेश

सेल्फी लेते समय महिला का पैर फिसला, 200 फीट नीचे खाई में गिरने से हुई मौत

इंदौर – सेल्फी का शौक जानलेवा होता जा रहा है। ताजा मामला इंदौर का है। यहां एक महिला की सेल्फी के चक्कर में जान चली गई। इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे दंपति मंडलेश्वर से जाम घाट के बीच एक सेल्फी लेने के लिए रुक गए। पहाड़ी के किनारे पर खड़े होकर अपने पति के साथ सेल्फी ले रही महिला अचानक फिसल गई। वह लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

read also..करवाचौथ पर पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, कारण जानकर चौंक जाएंगे

बिचौली मर्दाना निवासी नीतू पति विकास बाहेती (35) गुरुवार सुबह करीब 11 बजे ओंकारेश्वर दर्शन के लिए रवाना हुई। दोपहर करीब 1.24 बजे जाम घाट के सामने मंडलेश्वर के पास पहाड़ी के बीच एक फोटो के लिए दोनों रुक गए। घाट किनारे से अपने पति के साथ एक सेल्फी लेते समय नीतू का पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।

read also..छत्तीसगढ़ की बेटी को लुटेरों ने मारी गोली, कार लूटने में असफल रहे बदमाशों ने भयानक घटना को अंजाम दिया

सूचना पर मंडलेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई संतोष कथवास, कांस्टेबल राजेंद्र भदोरिया और कमल मुवेल 200 फीट खाई में चले गए और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।

read also..मोबाइल गुम होने के कारण गुस्साए व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फंदे में लटकाया

Related Articles

Back to top button