चेहरे और सेहत के लिए अमृत है नीम, इसके अनगिनत फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
नीम एक ऐसा पेड़ है, जिसकी जड़े तक हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है. तमाम तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट में नीम के इस्तेमाल करने का दावा किया जाता है, लेकिन असल में ये प्रोडक्ट केमिकल से युक्त होने के कारण ये हमारे चेहरे को नुकसान ही पहुंचाते हैं।
ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा साफ और शरीर स्वस्थ्य रहे, तो नीम के पत्तों या जड़ों तो डायरेक्ट इस्तेमाल करें, इससे आपको इतने अनगिनत फायदे होंगे, जिसे देख आप चौंक जरूर जाएंगे।
नीम के फायदे
अगर आप नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो धूप में झुलसी त्वचा काफी अच्छी हो जाती है. इसका इस्तेमाल अगर आप दिन में चार-पांच बार करेंगे, तो इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा।
नीम की पत्तियों को अगर उबालकर, इसमें तीन-चार बूंदें नींबू, चंदन का पाउडर और मुल्तानी मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो यह आपके चेहरे के लिए फेसपैक की तरह काम करता है. इस लेप को आप करीब एक घंटा अपने चेहरे पर लगा कर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लीजिए. इससे आपका चेहरे पर निखार और खूबसूरती बढ़ेगी।
नीम के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी के अनेक गुण पाए जाते हैं. यह बढ़ते-घटते तापमान की वजह से स्किन पर होने वाली समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं. इसके साथ ही इससे इंफेक्शन दूर होता है।
इसके साथ ही नीम की वजह से ब्लैक स्पॉट और ब्लैक हेड्स दूर होते हैं. नीम को फेस पैक में मिलाकर लगाने से ब्लैक स्पॉट काफी आसानी से आपके चेहरे से हट जाएंगे।



