शराब ठेकेदार की बेटी ने सीएम शिवराज और गृहमंत्री को लन्दन से लिखा पत्र, इसलिए लगाई मदद की गुहार
देश में महामारी कोरोना वायरस का संकट अब थोड़ा माध्यम हुवा है तो वहीं दूसरी तरफ संकटकाल के बीच की कई अप्रत्याशित घटनाएं भी सामने आती जा रही है। शराब ठेकेदार किशन असुदानी की बेटी दिव्या असुदानी ने लंदन से प्रदेश की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी को पत्र लिखा है जिसमें पिता को बचाने की गुहार लगाई है और कहा कि उसके पिता की जान को खतरा है मदद करे।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में शराब ठेकेदार किशन असुदानी की बेटी दिव्या ने लंदन से सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को ट्वीट कर प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी को पत्र लिखने के साथ ही डीजीपी विवेक जौहरी, डीआईजी इरशाद वली और रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला को भी पत्र लिखा है।
दिव्या ने पत्र में लिखा है कि शराब ठेकेदार किशन असुदानी ने कुछ दिन पहले ही शराब से जुड़े मामले में गवाही दी थी जिसके बाद से उन्हें झूठे मामले में फंसाने की साज़िश रची गई है। जिसमें आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों पर फंसाने के आरोप भी लगाए हैं। आपको बता दें शराब ठेकेदार किशन असुदानी की बेटी लंदन में पढ़ाई करती है।




