inh24देश विदेश

US Election 2020- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, देश को किया सम्बोधित

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वोटों की गिनती में कई जगह फ्रॉड हो रहा है, लेकिन हम चुनाव जीतेंगे. हम लोग सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और वोटों को रोकने की मांग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम चुनाव जीत चुके हैं और मैं अपने वोटरों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. वोटों की गिनती के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया. डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump)ने कहा कि मैं अमेरिकी लोगों का शुक्रिया करना चाहता हूं, लाखों लोगों ने हमारे लिए वोट किया है. कुछ लोग हमारे वोटरों को प्रभावित करना चाहते हैं. हम लोग बड़ी जीत की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक माहौल बदलने लगा है.

ट्रंप ने कहा कि हमने टेक्सास, फ्लोरिडा बड़े अंतर से जीता लेकिन इन वोटों को जोड़ा नहीं जा रहा है. हम नॉर्थ कैरोलिना में आगे चल रहे हैं. ट्रंप ने पेंसलवेनिया के वोटरों का भी शुक्रिया किया, हम 6 लाख वोटों से आगे वोटों चल रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि हम राज्य के बाद राज्य जीत रहे हैं.

Related Articles

Back to top button