inh24छत्तीसगढ़

मुंगेली – निर्वस्त्र मिली युवती की लाश से इलाके में सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

सिंघनपुरी-बघमार गांव के खेत में अर्धनग्न हालत में एक अज्ञात युवती की लाश पुलिस को मिली है

मुंगेली जिले में आज उस वक़्त सनसनी फ़ैल गई जब निर्वस्त्र अवस्था में अज्ञात युवती की लाश बरामद हुई। मामले में पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। पूरा मामला जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां सिंघनपुरी-बघमार गांव के खेत में अर्धनग्न हालत में एक अज्ञात युवती की लाश पुलिस को मिली है।

Read Also – छत्तीसगढ़ में स्पंज आयरन एवं स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए राज्य सरकार ने घोषित किया ये विशेष पैकेज

जानकारी के मुताबिक अब तक मृतिका युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटनास्थल की स्थिति को देखकर शंका जाहिर की जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद हत्या को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।

Read Also – स्पा सेंटर में काम करती थी पत्नी, पति को नहीं आया रास तो उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर अधिकृत रूप से कुछ कहा जा सकता है कि हत्या किस तरह और कैसे की गई है. मृतिका के गले में गमछा और शरीर के कपड़े मृत शव के आसपास ही पड़े हुए।

Related Articles

Back to top button