रायपुर में आरंग के अमेठी मोड़ के पास एक युवती का शव बरामद हुवा है। शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक शव के पास से युवती का पर्स और मोबाइल चार्जर के साथ मेकअप का सामान मिला था. इन सबके अलावा पुलिस को एक मेडिकल की पर्ची भी मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने जांच करते हुए कुछ घंटे में आरोपी को धर दबोचा है।
Read Also – धान खरीदी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार बयानबाजी, नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने किया पलटवार
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके बयान के मुताबिक पुलिस ने मामले में कई अहम खुलासा किया है. आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि युवती को उसके पति ने ही मौत के घाट उतारा है. पुलिस के मुताबिक मृतिका का नाम भूरी उर्फ रीवा धर्मा है, जो अपने पति हरवंश धर्मा के साथ रायपुर के पुरैना में किराये के मकान में रहती थी।
Read Also – नब्बे साल की बुजुर्ग ने कोरोना को हराया, मेकाहारा से स्वस्थ होकर घर गईं
बताया गया कि आरोपी हरवंश धर्मा ने पुलिस को बताया है कि, रीवा रायपुर के एक स्पा सेंटर में काम करती थी, जो उसे पसंद नही था. इसके कारण आये दिन दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था. इसी दौरान सोमवार रात करीब 7:30 बजे दोनों अपने गांव पिरदा जाने के लिए स्कूटी से निकले थे, लेकिन रास्ते में अचानक रीवा ने गांव जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों गुल्लू से वापस आने लगे, इसी बीच पति हरवंश धर्मा पेशाब करने के बहाने अमेठी मोड़ के पास गाड़ी रोक उतर गया. वहां उसने मौका पाकर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया. हत्या के बाद लाश को दुप्पटे से पास के बबूल के पेड़ से लटका दिया।
Read Also – बिग ब्रेकिंग – रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी गिरफ्तार
सुबह जब लाश की सूचना अमेठी के कोटवार ने आरंग पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉयड और साइबर क्राइम की टीम के साथ पहुंची. जहां घटनास्थल पर महिला के बैग से मिले मेडिकल पर्ची के आधार पर जांच करते हुए महज 6 घंटे के भीतर ही भागने की फिराक में रहे आरोपी हरवंश धर्मा को रसनी में नाकेबंदी कर पकड़ लिया।




