inh24छत्तीसगढ़

फेसबुक पर हुआ प्यार, मिलने गई युवती तो दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

सरगुजा में फेसबुक प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका की अस्मत लुट ली। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया फिलहाल एक आरोपी फरार है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी ने युवती को धमकी देकर अपने साथ घर ले गया. जहां पहले से तीन लोग मौजूद थे. चारों ने युवती के साथ गैंगरेप कर दिया।

Read Also – गरियाबंद – लड़की का रास्ता रोककर की छेड़छाड़, पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा

घटना ले बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची. इसके बाद परिजनों को गैंगरेप की जानकारी दी. फिर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। सरगुजा के मिशन चौक में रहने वाली युवती की पहचान आरोपी युवक से फेसबुक के माध्यम से ढाई महीने पूर्व हुई थी और युवक-युवती फेसबुक के जरिए एक दूसरे से बात किया करते थे. बातचीत का सिलसिला प्रेम संबंध में बदल गया फिर वह फोन पर बात करने लगे।

Read Also – छत्तीसगढ़ – पेड़ पर लटकती मिली युवती की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

युवक से प्रेम संबंध होने के बाद युवक ने युवती को गुदरी बाजार में बुलाया और गुदरी बाजार से उसे मैनपाट जाने की बात कहकर युवती को डरा धमकाकर अपने घर जशपुर लुडेग ले गया। जहां अपने अन्य 4 साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

Related Articles

Back to top button