inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरि‍क संबंध, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में एक बार फिर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती को शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरिक संबंध फिर गर्भवती होने की बात सुनकर शादी करने से इंकार कर दिया।

आपको बता दे कि मामला आरंग थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक ने पहले युवती से शारीरिक संबंध बनाया और उसके बाद युवती के गर्भवती होने से शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता ने थाना पहुँच आरोपी प्रेम कुमार मारकंडे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है कि युवक ने शादी का प्रलोभन देकर उसका दैहिक शोषण किया जिसके बाद दो माह का गर्भ ठहरने पर आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376, 323 के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेम मारकंडे पहले से शादीशुदा है व उसके पांच बच्चे भी हैं।

Related Articles

Back to top button