inh24खेल जगत

KKR vs RR – कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को 60 रन से हराया

आईपीएल 2020 के कल के मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को 60 रन से हरा दिया. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 191 रन बनाए, लेकिन राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम 131 रन ही बना सकी. इस तरह से केकेआर ने आरआर को 60 रन से हरा दिया. इस हार के साथ ही राजस्‍थान रॉयल्‍स का आईपीएल 2020 का सफर यहीं पर खत्‍म हो गया. हालांकि इस जीत के बाद भी केकेआर के लिए प्‍लेआफ के दरबाजे अभी पूरी तरह से खुले नहीं हैं. कोलकाता नाइटराडर्स को अभी आईपीएल 13 के आखिरी लीग मैच यानी मंगलवार तीन नवंबर तक इंतजार करना पड़ेगा, जब मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा. अगर मुंबई इंडियंस इस मैच में जीत गई तो टीम के लिए प्‍लेआफ के दरबाजे खुल सकते हैं, लेकिन अगर सनराइजर्स हैदराबाद जीत गई तो वो प्‍लेआफ में पहुंच जाएगी, क्‍योंकि उनका नेट रनरेट काफी अच्‍छा है, लेकिन उन्‍हें भी जीत हासिल कर दो अंक प्राप्‍त करने होंगे।

इससे पहले कप्तान इयोन मोर्गन के नाबाद 68 की शानदार पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा था. कोलकाता नाइटराइडर्स ने आखिरी पांच ओवरों में 59 रन बनाते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 191 रन बनाए. इयॉन मोर्गन ने अपनी नाबाद पारी में 35 गेंदों का सामना कर पांच चौके और छह छक्के लगाए. कोलकाता को हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं मिली. जोफ्रा आर्चर ने नीतीश राणा को इस अहम मैच में खाता नहीं खोलने दिया. राणा पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही आर्चर ने राणा को पवेलियन में बैठा दिया।

आईपीएल 2020 के आज के मैच में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी तो निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए. अब राजस्‍थान रॉयल्‍स को ये मैच जीतने के लिए 192 रन बनाने होंगे. आज का मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है. जो टीम हारेगी, वो आईपीएल 2020 से बाहर हो जाएगी, वहीं जो टीम जीतेगी, उसके लिए प्‍लेआफ में पहुंचने की कुछ संभावना जरूर बनी रहेगी. कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए अच्‍छे खासे रन जोड़ लिए हैं, अब राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए आगे के मैच आसान नहीं होने वाला. आखिर के कुछ ओवर में कप्‍तान इयॉन मोर्गन ने तेजी से रन बटोरे।

Related Articles

Back to top button