देश विदेश

तुर्की में शक्तिशाली भूकंप के झटके, अब तक 22 की मौत

तुर्की और यूनान के तट के बीच एजियन सागर में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के चलते 22 लोगों की मौत हो गई और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस्तांबुल स्थित इजमिर जिले के सेफेरिसार में छोटी सुनामी भी आई है. वहीं, यूनान के सामोस प्रायद्वीप में कम से कम चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं. यूरोपीय- मूध्यसागर भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.9 थी और इसका केंद्र यूनान के उत्तर-उत्तरपूर्व में सामोस द्वीप में था।

वहीं अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.0 थी. तुर्की के आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि भूकंप का केंद्र एजियन सागर में 16.5 किमी नीचे था. भूकंप की तीव्रता 6.6 दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा तबाही तुर्की के तीसरे सबसे बड़े शहर इजमिर में हुई है।

शक्तिशाली भूंकप के चलते पश्चिमी तुर्की के इजमिर प्रांत में कई इमारतें जमीदोज हो गईं. यूनान के सामोस में भी कुछ नुकसान हुआ है. तुर्की की मीडिया में मध्य इजमिर में बहुमंजिला इमारत का मलबा दिखाया गया है. इसके अलावा बचावकर्मी भी तैनात दिखाई दे रहे हैं. मध्य इजमिर में कई जगह धुंआ उठने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Related Articles

Back to top button