CG Accident :खाई में कार गिरने से शिक्षक की मौत… |

CG Accident जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के चिखलाकसा में छुट्टी मनाने घर आए शिक्षक को कार चलाना भारी पड़ा। खाई में कार गिरने के कारण शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More- CG News: सीएम भूपेश बघेल राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन में होंगे शामिल…
बता दें कि सोमवार सुबह बास्तानार ब्लॉक में पदस्थ अजित आर्य 41 वर्ष अपने गांव चिखलाकसा आया हुआ था। वह अपनी कार क्रमांक सीजी 17 सी 2888 से अकेले घूमने के लिए निकला था, तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए और शिक्षक को गम्भीर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। पूरे मामले में दल्लीराजहरा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




