inh24छत्तीसगढ़

नारायणपुर में IED ब्लास्ट…ITBP का एक जवान घायल

नारायणपुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP- 53वीं बटालियन के चार्ली कंपनी एक जवान घायल हो गया है। जवान की हालत स्थिर है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जवान सर्चिंग पर निकले थे। कोहामेटा और कचापाल मार्ग पर जवान जैसे ही पहुंचे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है। घायल जवान का नाम अजित कुमार है।

Related Articles

Back to top button