छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – काम के डर से घर से भागी लड़की को पुलिस ने माता पिता से मिलाया

पलारी – प्रार्थी ने 18 मार्च 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है। पीड़िता के नाबालिग होने का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण करने की आशंका पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 125/2020 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

read also..छत्तीसगढ़ – हिरो बनने की चाह में मुम्बई भागा नाबालिग, पुलिस ने परिवार से मिलाया

पुलिस द्वारा लगातार नाबालिग लड़की की पतासाजी किया जा रहा था तभी लड़की के मॉ द्वारा लड़की को उसके बुआ के घर बीरगांव रायपुर में होना व लॉकडाउन के कारण वापस नहीं आ पाना बताई। जानकारी होने पर पलारी पुलिस द्वारा रायपुर बीरगांव से उसके बुआ के घर से लड़की को सकुशल बरामद किया गया। पुछताछ पर घर वाले खेत जाकर काम करने का दबाव बनाते थे जिसके कारण बिना बताये बुआ के घर चली जाना बताई उक्त लड़की को उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button