पलारी। थाना पलारी क्षेत्र की प्रार्थी मनहरण भारद्वाज निवासी अमेरा ने अपने भतीजा लक्ष्मीनारायण भारद्वाज उम्र 16 वर्ष के गुमशुदा होने के रिपोर्ट दर्ज कराया था तथा बताया कि घर का सोना चांदी और मोबाईल भी गायब है और उसका मोबाईल बंद है। जिस पर कुछ अनहोनी की आशंका से तथा नाबालिक पाये जाने से तत्काल गुम बालक के अपहरण की आशंका पर अप क्र 381/20 धारा 363 भादवि अपहरण का मामला दर्ज कर त्वरित पतासाजी करते हुए सायबर सेल बलौदाबाजार के मदद से उसका मोबाईल का अंतिम लोकेशन देखा गया जो बलौदाबाजार में बंद हुआ था।
read also..छग ब्रेकिंग – ऑनलाइन ठगी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, 42 लाख नगदी के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
उनके सभी रिस्तेदारों में पतासाजी किये बालक नहीं मिला, गुमशुदा होने के तीसरे दिन अचानक बालक ने एक मोबाईल नंबर से कॉल करके मुम्बई में होने की बात बताया, जिसका करेंट लोकेशन सायबर सेल से लेने पर मुम्बई में होना पता चला, तब मुम्बई के चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 की मदद से बालक को ट्रेस करने लगे तब उक्त् नंबर भी बंद था।
read also..बिना मास्क के अब नही मिलेगा शराब व पेट्रोल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
चौथे दिन एक अन्य नंबर से बालक अपने घर में फोन कर दादर स्टेशन मे होने की बात बताया, तब मदद के लिये फोन करने वाले व्यक्ति से बालक को अपने साथ रखने बोलकर तुरंत चाईल्ड हेल्प लाईन एवं ग्राम अमेरा के एक व्यक्ति जो मुम्बई के पनवेल में काम करने गया है, उनको दादर स्टैशन भेजकर गुम बालक को बरामद किया गया।
read also..छत्तीसगढ़ – नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ो की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
लाकडॉउन होने के कारण रेल्वे एवं बस सेवा बंद होने से मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस अधीक्षक आई के ऐलिसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के निर्देशन में तत्काल बालक की दस्तयाबी हेतु फ्लाईट से मुम्बई जाकर बालक को लाया गया, और पुछताछ करने पर बालक लक्ष्मीनारायण ने फिल्मी हीरो बनने की चाह में घर का सोना चांदी बेच कर मुम्बई चले जाने की बात बताया तथा मुम्बई में पुरा पैसा खर्च हो जाने बाद काफी परेशान होकर डर के वजह से घर में फोन लगाकर वापस ले जाने के लिये बताया था । बालक के गुमशुदा होने बाद तत्काल पलारी पुलिस पतासाजी करते हुए बालक को उसके परिजनों को सुपुर्द किया जिससे बालक के पिता देवेन्द्र भारद्वाज व परिजन ने प्रसन्नता व्यक्त् किया ।
read also..छत्तीसगढ़ – पटवारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के पीछे पेड़ पर लटकते मिला शव




