HBDGautamgambhir – उनके जन्मदिन पर जानिए ये खास बातें जो बनाती हैं गौतम गंभीर को सफल क्रिकेट खिलाडी
गौतम गंभीर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 14 अक्टूबर 1981 दिन शनिवार को नई दिल्ली में हुआ था। कभी टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर अब भाजपा से सासंद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट से दिल्ली से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ने वाले गंभीर अभी भी सक्रिय क्रिकेट में हैं।
गौतम गंभीर का सफर
क्रिकेटर की पहचान उसके खेल से होती है। गंभीर की शख्सियत में क्रिकेट बसा है। 2003 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले गौतम गंभीर सभी विधा (टेस्ट, वनडे और टी-20) में करीब 242 मैच खेले। इसमें उन्होंने 10324 रन बनाए।
जुलाई 2008 से जनवरी 2010 तक गंभीर का करियर सबसे बेहतरीन रहा। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) की 78 पारियों में 3384 रन बनाए। इस दौरान गौतम ने 9 शतक और 19 अर्धशतक जमाए थे। इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में बनाया था।
Read Also – शेन वाटसन और रायडू का शानदार प्रदर्शन, चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से हराया
दक्षिण अफ्रिका में खेले गए पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से गौतम गंभीर ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक लगाए। फाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध खेली गई 75 रनों की पारी भी शामिल है। गंभीर ने सहवाग के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करते हुए 87 पारियों में 4412 रन बनाए इस दौरान 4000 रन बनाने वाले साझेदारों में गंभीर-सहवाग का औसत 52.52 रहा जो सबसे ज्यादा है।
गौतम गंभीर को साल 2010 में भारत की कप्तानी करने का मौका मिला, गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की कमान संभाली और भारत को एकतरफा अंदाज में 5-0 से जीत दिलवा दी। गंभीर की कप्तानी में टीम ने न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया था। गंभीर की कप्तानी में भारत ने छह मैच खेले और सभी छह मैचों में भारत को जीत मिली।
Read Also – ब्रेकिंग – महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, इस जगह का है आरोपी
साल 2010 में ही गौतम गंभीर ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। गौतम गंभीर ने उस रिकॉर्ड के साथ ही विवियन रिचर्ड्स के रिरिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। गौतम गंभीर ने लगातार 11 टेस्ट मैचों में 11 अर्धशतक लगाए और विवियन रिचर्ड्स के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए।
साल 2010 में गंभीर ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो हर खिलाड़ी के लिए एक सपना होता है। 2010 में गंभीर 5 टेस्ट मैच में लगातार पांच शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी जिन्होंने ये कारनामा किया हो। गौतम गंभीर ने लगातार पांच टेस्ट में पांच शतक लगाकर सबको अपना मुरीद बना दिया था।
साल 2010 में गंभीर सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जब शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स ने गंभीर को 2.5 मिलियन डॉलर में खरीदा। कोलकाता की तरफ से खेलते हुए गंभीर ने कोलकाता को खिताब भी जितवाया। साल 2012 में गंभीर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता को आईपीएल का खिताब दिलवा दिया, गंभीर ने शानदार कप्तानी का परिचय देते हुए शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल का चैंपियन बनवा दिया। वहीं साल 2012 में एक बार फिर से गंभीर ने कोलकातावासियों को खुश होने का मौका दे दिया और दूसरी बार कोलकाता को आईपीएल जितवा दिया। गंभीर ने यह साबित कर दिया कि उनपर लगाई गई भारी भरकम राशि बेकार नहीं गई।
बल्ले से धमाल मचाने वाले गंभीर ने साल 2011 में शादी के बंधन में बंध गए। गंभीर ने नताशा जैन से शादी कर ली। नताशा बिजनेसमैन की बेटी हैं। साल 2008 में भारत सरकार ने क्रिकेट में अविश्वसनीय योगदान के लिए गौतम गंभीर को अर्जुन अवॉर्ड के सम्मान के साथ सम्मानित किया। गौतम गंभीर फिलहाल भाजपा से सांसद है।