लाइफस्टाइल

क्या आप जानते हैं हरी मिर्च खाने के हैं अनगिनत फायदे, जानें यहां

हरी मिर्च का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बल्कि कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती हैं। हरी मिर्च में विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत कारगार साबित होते हैं। इतना ही नहीं, हरी मिर्च कैंसर जैसी बहुत ही खतरनाक बीमारी को भी कम करने में बहुत मददगार साबित होती हैं।

हरी मिर्च खाने से तनाव और गंभीर चिंता होने के चांस नहीं रहते हैं। बल्कि एक नई स्टडी के अनुसार हरी मिर्च का सेवन हमारे मस्तिष्क में एंडोर्फिन का संचार भी करती है। जिससे हमारा मूड बहुत हद तक फ्रेश रहता है।

इसके सेवन दिल से जुड़े रोगों के होने की सम्भावना बहुत हद तक कम हो जाती है और साथ ही रक्त थक्को की बीमारी से भी पूर्ण निजात मिलती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रैशर की परेशानी है तो ऐसे में हरी मिर्च का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है।

लाल मिर्च या अन्य तरह के चटपटे मसाले हमारी पाचन क्रिया को बहुत ही सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाते हैं। जबकि हरी मिर्च खाने से हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त तो रहती है। साथ ही सुचारू रूप से काम भी करती है।

हरी मिर्च खाने के लाभ वजन घटाने में

बहुत से लोगों को सुनकर थोड़ा आश्चर्य लगेगा। पर हरी मिर्च के सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। जब हम तीखा खाना खाते हैं तो हमारे शरीर में ऊष्मा बनती है। यह ऊष्मा हमारे शरीर से कैलोरी को जलती है। इसका सेवन मेटाबोलिज्म (metabolism) के स्तर को भी बढ़ाता है।

हरी मिर्च के लाभ आँखो के लिए

हरी मिर्च का सेवन हमारी आँखो के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन आँखो के लिए अच्छे होते हैं। हमेशा हरी मिर्ची को अंधेरी जगह पर रखें क्योंकि रोशनी और धूप के संपर्क में आने से इसके अंदर का विटामिन सी ख़त्म हो जाता है।

प्रतिरोधक क्षमता के लिए हरी मिर्च के फायदे

जिन लोगों के रोग प्रतिरोधक तंत्र बहुत कमजोर होते हैं उन्हें बीमारियां बहुत जल्द अपना शिकार बना लेती हैं। सर्दी-खाँसी जैसी बीमारियां तो आए दिन हमारा पीछा नही छोड़ती। यदि आप अपने आहार में हरी मिर्च को शामिल करते हैं तो इससे आपको विटामिन सी मिलता है और आप की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। हरी मिर्च में भी नारंगी के समान विटामिन सी होता है जो हड्डियां और दांतों को भी मजबूत बनाती है।

Related Articles

Back to top button