12 October 2020 – क्या कहते हैं आज आपके तारे, जानिए आज का राशिफल
मेष – दिन सामान्य रहेगा, लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकती हैं। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। आप कामकाज के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है।
वृषभ – धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक लाभ की महत्वपूर्ण संभावना बन रही है। आप अपने काम का समय पर पूरे करेंगे। आज आपको निवेश संबंधित कामों से बच कर रहना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में आप सतर्क रहें। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
मिथुन – आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपनी चतुराई से कामकाज में उन्नति हासिल करेंगे। कुछ काम को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब होने की संभावना बन रही है। कार्य क्षेत्र में आपको काफी संभलकर रहना होगा। गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
कर्क – जीवन में चल रही कोई बड़ी परेशानी का समाधान निकल सकता है। धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कार्य क्षेत्र में बदलाव होने की संभावना है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा।
सिंह – आपका मन शांत रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपको अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा कार्य विलंब हो सकता है। किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग देंगे।
कन्या- अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है। सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। आज आपको अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा धोखा मिल सकता है। व्यापार में आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बने रहेंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा।
तुला – अटके हुए काम पूरे होंगे। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे। बड़े अधिकारियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है।
वृश्चिक – घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। आपका भाग्य प्रबल रहने वाला है। आज आपको किसी भी कामकाज में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। आपके स्वभाव में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आप अधिक गुस्सा करेंगे। व्यवसाय में आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी। कोई बड़ी तरक्की संबंधित मार्ग हासिल हो सकते हैं।
धनु – रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको अधिक फायदे के चक्कर में कहीं भी पूंजी निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। कंप्यूटर, मीडिया, मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को लाभ के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे।
मकर – कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान की तरफ से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी, इसलिए आप संतान की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपको घर की उचित व्यवस्था बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ – माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कामकाज में भाग्य का पूरा सहयोग मिलने वाला है। आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। सरकारी कामकाज पूरे होंगे।
मीन – आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आज विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका मन इधर-उधर भटक सकता है। भाइयों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे का पूरा सहयोग देंगे। प्रेम संबंधों में सफलता हासिल होगी।



