inh24छत्तीसगढ़

राजनांदगाव – नशे में रुपये के लेन देन पर हुवा विवाद तो मारकर लटका दिया सड़क किनारे, साल भर पहले हत्या की गुत्थी सुलझाई

मानपुर के ग्राम तुमडीकसा के सड़क किनारे एक पेड़ पर मृतक भागवत गिरी की फांसी पर लटकी लाश मिली

राजनांदगाव जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र मानपुर के ग्राम तुमडीकसा के सड़क किनारे एक पेड़ पर मृतक भागवत गिरी की फांसी पर लटकी लाश मिली थी जिसे 19 अक्टूबर 2019 को मानपुर थाना ने जाँच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया था। जाँच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मृतक की मौत रस्सी से गला घोंटकर हत्या करके हाथ मुंह और पैर को बांधकर पेड़ पर लटका दिया गया था।

Read Also – रायपुर के तालाब में तैरता मिला युवक का शव, शर्त लगाकर लगाई थी छलांग, गवानी पड़ी जान

मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध 302 मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया और विवेचना के दौरान मोबाइल के लोकेशन के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर के मार्गदर्शन पर विवचना की जा रही थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदेही ईश्वरी कोलियारा ए़वं जनक लाल करायत निवासी टंटेगा थाना देवरी बालोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

Read Also – भिलाई के इस प्लांट के टैंकर में जबरदस्त विस्फोट, वेल्डर की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

उन्होंने बताया कि दिना़ंक घटना को रात्रि 2 से 2:30 बजे शराब के नशे में रुपये के लेन देन के बात पर विवाद हुआ और दोनों आरोपी मृतक की रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दिये और हत्या को आत्महत्या का रूप देने पेड़ पर लटका दिया। मृतक के मोबाइल और 5000 रूपये लूट लिये और मोबाइल को नाले में फेंक देना बताया। आरोपियों के कथन के आधार पर प्रकरण में पृथक से धारा 392 ,34 भवदि जोडी गई। प्रकरण के दोनों आरोपियों को 8 अक्टूबर को गिरफ्तार कर अंबागढ़ चौकी न्यायालय के समक्ष ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा।

Related Articles

Back to top button