inh24छत्तीसगढ़

भिलाई के इस प्लांट के टैंकर में जबरदस्त विस्फोट, वेल्डर की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

दुर्ग जिले में भिलाई में एक टैंकर की मरम्मत के दौरान प्लांट के टैंकर में ब्लास्ट हो गया, घटना में एक वेल्डर हादसे का शिकार हो गया।। मिली जानकारी के मुताबिक कोलतार के टैंकर में वेल्डिंग के दौरान कोलतार गैस का दबाव बना और वह अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे की चपेट में आए वेल्डर रिजवान खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो हेल्पर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना में खुर्सीपार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि छावनी इलाके में स्थित निप्रा स्टील फैब्रिकेशन कंपनी के परिसर में कोलतार के खाली टैंकरों की मरम्मत का काम चल रहा था। शंकर नगर छावनी निवासी वेल्डर रिजवान खान अपने दो हेल्परों के साथ वेल्डिंग का काम कर रहे थे। वेल्डिंग के दौरान टैंकर पूरी तरह से बंद था जिसके चलते वेल्डिंग के दौरान टैंकर के अंदर कोलतार गैस का दबाव बना और तेज धमाके के साथ टैंकर ब्लास्ट हो गया।

हादसे में मोहम्मद रिजवान खान की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दोनों हेल्परों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेल्परों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। खुर्सीपार थाना पुलिस ने निप्रा स्टील फैब्रिकेशन कंपनी के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button