inh24छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, एक डॉक्टर की मौत 4 घायल

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र के कोटा मोड़ के पास कार अनियंत्रित होंने से बड़ी सड़क दुर्घटना होई है जिसमे एक डॉक्टर की मौत हो गई है वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के पांडातराई निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर पिता सोमवार को अपने साथी के साथ कार से बिलासपुर इंटरसिटी होटल आए थे। जो काम पूरा होंने के बाद वे रात को वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच कोटा मोड़ के पास सड़क के किनारे मिट्टी डंप होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोगो को गंभीर चोट आई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर से सभी को बाहर निकाला और सभी को एंबुलेंस से सिम्स पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद डॉक्टर को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button