रायगढ़ – जिले के कोतरा रोड थाना इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ी घटना हो गई. यहां कोसमनारा सत्यनारायण बाबा धाम तिराहे के पास 14 चक्का ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मार दी. हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची फिर घंटों मशक्कत के बाद लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
बता दें कि टक्कर इतनी जोर से लगी की दोनों मां-बेटा उछलकर नीचे जा गिरे और ट्रक उन्हें कुचल दिया। इस दौरान ट्रक के नीचे ही बाइक फंस गई और करीब 70 मीटर तक घसीटता ले गया। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब पौन घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने समझाइश कर लोगों को शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



