छत्तीसगढ़
डोंगरगढ़ – सपरिवार सहित गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया माता का दर्शन
महेंद्र शर्मा डोंगरगढ़ – छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृह मंत्री ताम्र ध्वज साहू अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे …. गृह मंत्री अपने सपरिवार के साथ रोपवे से ऊपर मां बम्लेश्वरी देवी के दरबार मे पूजा अर्चना कर प्रदेश की की खुशहाली की कामना की औऱ आशिर्वाद लिया जिसके पश्चात वे नीचे छोटी माँ बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर आशिर्वाद लिया
वही मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने प्रसाद योजना को जल्द से जल्द शुरू करने की बात कही है । गृहमंत्री के साथ डोंगरगढ़ के विधायक भुनेश्वर बघेल एवं डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू ने भी माता के दर्शन कर आशिर्वाद लिया इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं ट्रस्ट समिति के पदाधिकारिय मौजूद थे ।



