बलोदा बाजार ब्रेकिंग – कलेक्टर रजत बंसल एक्शन मोड में, अंबुजा सीमेंट संयंत्र में खनिज विभाग का बड़ा छापा, अफसर एवं प्रबंधन ने साधी चुप्पी

कुश अग्रवाल – जिला बलौदा बाजार भाटापारा स्थित अंबुजा सीमेंट संयंत्र मैं बलोदा बाजार खनिज विभाग की टीम का छापा जिला प्रशासन के आदेश पर एसडीएम खनिज विभाग सहित 14 सदस्य टीम ने दबिश दी।
बता दें कि अंबुजा सीमेंट संयंत्र के माइनिंग में अनियमित और लंबी शिकायत पाए जाने पर जिला प्रशासन के अलग विभाग अलग-अलग विभाग की टीम कर रही है जांच, अभी तक खनिज विभाग के किसी भी अधिकारी का बयान नहीं आया है ना ही संयंत्र के कोई अधिकारी इस बारे में बात कर रहा है।
हमारे बलोदा बाजार संवाददाता ने अंबुजा सीमेंट प्रबंधन के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की जिससे वहां से भी अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
बलौदा बाजार के कलेक्टर रजत बंसल अब अपने फुल फॉर्म में है। अंबुजा सीमेंट संयंत्र में छापा मारने पहुंची खनिज विभाग की टीम वहा चल रही खुदाई की हो रही है। जांच टीम आज सुबह 10 बजे पहुची है । आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।





