inh24छत्तीसगढ़

बलरामपुर के बाद अब केशकाल में गैंगरेप, युवती को लिफ्ट देने के नाम पर तीन दिनों तक ट्रक में रख करते रहे दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में युवती को लिफ्ट देने के नाम पर ट्रक में सवार कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म ( gang rape in Keshkal) करने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को राजधानी रायपुर के पास सिलतरा से गिरफ्तार किया है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, पीड़िता युवती को सखी सेंटर कोंडागांव में रखा गया है।

Read Also रायपुर – हाईवे पर तीन बदमाश मोबाइल लूट हो जाते थे फरार, साइबर सेल ने दबोचा

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती बनियागांव से कोंडागांव (Kondagaon News) जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी तभी ट्रक क्रमांक सीजी 18 एच 0735 ने रोका और कोंडागांव छोड़ दूंगा कहकर ट्रक में बैठा लिया लेकिन कोंडागांव पहुंचने के बाद भी ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी को नही रोका और सीधा केशकाल घाट तक ले गया उसके बाद ट्रक में सवार तीनों युवकों, चालक बसन्त गुप्ता उम्र 24 वर्ष, संदीप गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, व संजय दुर्गम उम्र 20 वर्ष जो कि तीनों किरन्दुल के निवासी हैं तीनों ने युवती के साथ लगातार दुष्कर्म किया और फिर अपने साथ रायपुर के पास सिलतरा तक लेकर आए।

Read Also – रायपुर के बालिका गृह से नाबालिग हुई लापता, प्रेमी संग फरार होने का अंदेशा

सिलतरा में ट्रक से पीड़ित युवती किसी तरह भाग कर पास के होटल में जा कर अन्य लोगो को हुई घटना के बारे में जानकारी दिया तभी स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 में काल कर पुलिस को शिकायत किया गया। तथा तुंरत पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तथा घटनास्थल केशकाल (Keshkal Gangrape) होने के कारण सिलतरा पुलिस ने जीरो में अपराध पंजीबद्ध कर केशकाल थाना प्रभारी रामप्रसाद सिन्हा को सूचना दिया गया।

Read Also – छग – युवक ने मोबाइल टावर से छलांग लगाकर की खुदकुशी, शादी कैंसिल होने से था परेशान

कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार तत्काल पुलिस की एक टीम गठित कर सिलतरा के लिए रवाना किया गया वहां से आरोपियों और पीड़िता को केशकाल लाया गया। सामुहिक रूप से बलात्कार करने को लेकर उक्त आरोपियों के ऊपर धारा 363 ,376 (घ) भादवि. कायम कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है तथा पीड़िता को सखी सेंटर कोंडागांव भेजा गया।

Web Title – gang rape in Keshkal rape in the name of giving lift to a woman for three days

Related Articles

Back to top button