inh24उत्तर प्रदेश

हाथरस के बाद बलरामपुर में 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप, कमर और पैर भी तोड़े, मौत

उत्तरप्रदेश में हाथरस के बाद अब बलरामपुर में एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। युवती की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. घटना बलरामपुर के कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक दरिदों ने युवती की कमर और पैर तोड़ दिए थे और वह खड़ी नहीं हो पा रही थी।

Read Also – Big breaking – अनलॉक 5.0 के लिए नई गाइडलाइंस जारी, जानिए अब देश में क्या रहेंगे खुले और क्या बंद

घटना के सम्बन्ध में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को करीब दस बजे कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी. तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया तो उसका फोन बंद आ रहा था. लड़की को एक रिक्शा वाला एक नाबालिग बच्चे के साथ बेहोशी की हालत में लेकर घर आया। लड़की की हालत बेहद नाजुक थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी. उसके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वालार ड्रिप लगा हुआ था।

Read Also – हाथरस गैंगरेप – पुलिस जबरदस्ती शव को ले गयी रात 2 बजे कर दिया अंतिम संस्कार, लड़की के भाई ने कहा

परिवार वाले यह देख सकते में आ गए और आनन फानन में उसे लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए लेकिन गम्भीर हालात देखते हुए उसने लखनऊ ले जाने को कहा. परिजनों के मुताबिक जिले के तुलसीपुर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गयी।

Read Also – शर्मनाक – नवजात बच्ची को स्क्रू ड्राइवर से गोदा 100 से ज्यादा बार, फिर मौत के बाद शव को फेंका मंदिर के किनारे

Related Articles

Back to top button