inh24छत्तीसगढ़

महासमुंद – अवैध शराब को लेकर विवाद, पुलिस गाड़ी पर पथराव में जमकर तोड़फोड़

महासमुंद जिले में अवैध शराब को लेकर विवाद हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया है। वहीं कोमाखान पुलिस थाने का घेराव किया। तेंदूकोना और बागबाहरा पुलिस भी मौके पर रवाना हुई है। यह घटना नर्रा गांव की बताई जा रही है।

Read Also – सरगुजा – मानवता की सारी हदें पार, नाबालिग से रेप के मामले में महिला भी गिरफ्तार, सड़क किनारे फेंका रेप के बाद

बताया जा रहा है कि अवैध शराब बेचने को लेकर गांव मे विवाद शुरू हुआ था। पुलिस को सूचना मिली, तो उसी विवाद को सुलझाने के लिए कोमाखान पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस की मौजूदगी में वहां किसी बात को लेकर फिर विवाद शुरू हुआ, फिर उसके बाद ग्रामीण पुलिस पर ही उतारू हो गए। ग्रामीणों के जोरदार पथराव से पुलिस वाहन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिल रही है। जिला मुख्यालय को इसकी सूचना मिलने के बाद तेन्दूकोना व बागबाहरा पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।

Related Articles

Back to top button