CSKvsRR – राजस्थान रॉयल ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रनों से हराया
आईपीएल 2020 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रन से हराकर जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है. हालांकि आखिरी ओवर के आखिरी तीन गेंदों में धौनी ने लगातार तीन छक्के जड़कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने चेन्नई के सामने जीत के लिए 216 रन का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में धौनी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर केवल 200 रन ही बना पायी. सैमसन ने स्पिनरों को निशाने पर रखकर केवल 32 गेंदों पर 74 रन बनाये जिसमें नौ छक्के और एक चौका शामिल है. उन्होंने और स्टीव स्मिथ (47 गेंदों पर 69, चार चौके, चार छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिये 121 रन जोड़े. जोफ्रा आर्चर ने लुंगी एनगिडी के आखिरी ओवर में चार छक्के लगाकर केवल आठ गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाये और रायल्स का स्कोर सात विकेट पर 216 रन पर पहुंचाया।




