देश विदेश

COVID 19 – अगले 3 महीने पड़ सकते हैं भारी, केंद्र सरकार ने लोगो से की ये अपील

देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. कोरोना के लिहाजा से आने वाले दिन काफी डराने वाले हैं. केंद्र सरकार ने लोगों से कहा है कि हर हाल में 3 महीने बचकर रहें.इस  बीच आज पीएम मोदी उन सात राज्यों की समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं.सर्दियों के मौसम में कोरोना का खतरा बढ़ सकता है, इसीलिए सरकार कह रही है कि अगले तीन महीने संक्रमण के लिहाज से खतरनाक हैं.

read also,,,भूलकर भी अपने फोन में डाउनलोड न करें ये ऐप, केंद्र सरकार ने दिए निर्देश

नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा, ‘अगले महीनों में हमारी लड़ाई एक दूसरे डाइमेंशन में पहुंच रही है. सर्दियों का सीजन है. त्योहारों का सीजन है.’सरकार कह रही है कि ये सिचुएशन कोरोना के लिहाजा से बेहद संवेदनशील है.सरकार ने लोगों से अपील की है कि जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक सोशल वेक्सीन यानी सामाजिक दूरी और मास्क को बराबर तवज्जो देते रहें.

भारत में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 55 लाख पार हो चुकी है. पिछले कुछ दिनों से औसत 90 हजार मामले सामने आ रहे हैं. लेकिन अच्छी खबर ये है कि देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है.

Related Articles

Back to top button