मशरूम खाने से होते हैं ये 7 गजब के फायदे, जानकर आप भी चौक जायेंगे
मशरूम में कई महत्वपूर्ण मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं. इनमें विटामिन बी, डी, पोटेशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम पर्याप्त मात्रा में होते हैं. मशरूम में कॉलिन नामक तत्व होता है जो अच्छी नींद, मांसपेशियों की गतिविधि, सीखने की प्रक्रिया तथा याद्दाश्त के लिए सहायक होता है. यह तत्व तंत्रिका तंत्र तथा वसा के अवशोषण में भी सहायक होता है. myUpchar से जुड़े डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला का कहना है कि भारत में उगने वाले मशरूम की दो सबसे प्रसिद्ध प्रजातियां वाइट बटन मशरूम और इस्टर मशरूम है. मशरूम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट हानिकारक फ्री रेडिकल से बचाव करता है. यह एक एंटीबायोटिक है जो माइक्रोबियल और फंगल इंफेक्शन को ठीक करता है.
यूं तो मशरूम आमतौर पर लाभ ही देता है लेकिन यह जरूर है कि इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए. इसका ज्यादा सेवन भी न करें, क्योंकि एलर्जी हो सकती है. यदि मशरूम खाना शुरू कर रहे हों तो पहले कम मात्रा में खाना चाहिए, एलर्जी नहीं हो तो अधिक खा सकते हैं. गर्भावस्था में महिलाओं को और छोटे बच्चों को इसके सेवन से बचना चाहिए. इस बात का भी ख्याल रहे कि इसे कच्चा न खाएं क्योंकि कुछ प्रजातियां जंगली होती हैं. पुराने, बासी या सही तापमान पर नहीं रखे गए मशरूम का उपयोग फूड पोइजनिंग का कारण बन सकता है. ऐसे खाने से एलर्जी हो सकती है. जानिए मशरूम खाने के 7 फायदे
मोटापे से बचाएं
जिन लोगों का लक्ष्य मोटापा कम करना है उन्हें मशरूम का भरपूर सेवन करना चाहिए. इसमें मौजूद लीन प्रोटीन वजन घटाने में मदद करता है.
दिल की बीमारियों से बचाव
मशरूम में कुछ ऐसे एन्जाइम्स और रेशे होते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं. इसमें हाई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि दिल को स्वस्थ रखते हैं.
बढ़ाए हीमोग्लोबिन का स्तर
इसमें फॉलिक एसिड खूब होता है. इतना फॉलिक एसिड केवल मांसाहारी पदार्थों में होता है. इसका सेवन हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है.
पेट की परेशानियों के लिए
मशरूम के सेवन से पेट संबंधी विकार दूर होते हैं. इसमें पर्याप्त मात्रा में रेशे और कार्बोहाइड्रेट होते हैं. यह बदहजमी, कब्ज जैसे पेट की परेशानियों में लाभ देते हैं.
मेटाबॉलिज्म में सुधार
विटामिन बी 2 और बी 3 के कारण मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है. मशरूम खाने से इसकी पूर्ति होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है.
हड्डियों के लिए फायदेमंद
विटामिन डी का अच्छा स्रोत मशरूम हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है. नियमित तौर पर मशरूम का सेवन करने से 20 प्रतिशत विटामिन डी प्राप्त होता है.
शुगर लेवल
डायबिटीज मरीजों के लिए यह सबसे अच्छा फूड है. कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम होने के कारण यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं.अधिक जानकारी के लिए हमारा आर्टिकल, मशरूम खाने के फायदे और नुकसान पढ़ें.न्यूज18 पर स्वास्थ्य संबंधी लेख myUpchar.com द्वारा लिखे जाते हैं. सत्यापित स्वास्थ्य संबंधी खबरों के लिए myUpchar देश का सबसे पहला और बड़ा स्त्रोत है. myUpchar में शोधकर्ता और पत्रकार, डॉक्टरों के साथ मिलकर आपके लिए स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियां लेकर आते हैं.
अस्वीकरण : इस लेख में दी गयी जानकारी कुछ खास स्वास्थ्य स्थितियों और उनके संभावित उपचार के संबंध में शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी योग्य और लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा, जांच, निदान और इलाज का विकल्प नहीं है। यदि आप, आपका बच्चा या कोई करीबी ऐसी किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहा है, जिसके बारे में यहां बताया गया है तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। यहां पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार के लिए बिना विशेषज्ञ की सलाह के ना करें।




