कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में कुल 3842 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमे जिला रायपुर से 672, दुर्ग से 436, जांजगीर-चांपा से 334, राजनांदगांव से 309, बिलासपुर से 302, कोरबा से 185, रायगढ़ से 168, बस्तर से 163, बीजापुर से 145, दंतेवाड़ा से 133, धमतरी से 118, नारायणपुर से 91, बालोद से 90, कबीरधाम से 65, सुकमा व कांकेर से 63-63, बलौदाबाजार, सूरजपुर व सरगुजा से 62-62, बेमेतरा से 56, मुंगेली से 51, कोण्डागांव से 47, कोरिया से 43, गरियाबंद से 38, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 35, जशपुर से 30, बलरामपुर से 15, महासमुंद से 03, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है। वही 3281 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है और 17 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। बता दें कि अब प्रदेश में 36580 मरीज सक्रीय है ।








