मध्यप्रदेश

सहेली ने पिलाई कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाई फिर दोस्त को बुलवाकर करवाया रेप, बनाए न्यूड फोटो और विडियो भी


ग्वालियर में महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी महिला की पूर्व मकान मालकिन है। उसने पहले पीड़िता को घर पर बुलाया। फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद बेहोशी की हालत में अपने दोस्त से रेप करवाया।

इतना ही नहीं इस दौरान उसके न्यूड फोटो ले लिया, साथ ही वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी महिला का दोस्त उसे ब्लैकमेल कर महीनेभर तक रेप करता रहा। महिला ने अब थाने पहुंचकर शिकायत की है।

सदर में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने शनिवार को महिला थाने में शिकायत की। उसने बताया कि पांच महीने पहले वह पति के साथ मेवाती मोहल्ले में रुखसार नाम की महिला के घर किराए से रहती थी। इस कारण मकान मालकिन से दोस्ती हो गई थी।

युवती ने बताया कि 15 जून 2022 की दोपहर मुझे रुखसार का कॉल आया। उसने कहा कि बहुत दिन हो गए तुम्हें देखे, तुमसे मिलना है। यह कहकर घर बुला लिया। जब पीड़िता उसके घर पहुंची, तो वहां रुखसार के साथ उसका दोस्त राहुल शर्मा भी मौजूद था।

कोल्डड्रिंक में दिया नशीला पदार्थ

यहां महिला को रुखसार ने पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। जिसे पीने के थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया, तो कमरे में निर्वस्त्र पड़ी थी। उसे पूरा मामला समझते देर ना लगी। उसने विरोध किया, तो रुखसार और राहुल शर्मा ने उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। डर के मारे महिला चुप रही। महिला का कहना है कि इसके बाद राहुल उसे डराकर उसका रेप करता रहा। परेशान होकर वह थाने पहुंची है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी दीपक यादव का कहना है कि आरोपियों ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे, जिसे वायरल करने की धमकी देकर युवक उससे रेप कर रहा था। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



Related Articles

Back to top button