देश विदेश

बड़ी खबर – चंबल नदी में नाव पलटने से 12 लोगों की मौत, 19 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

राजस्थान –  कोटा जिले में करीब चार दर्जन से ज्यादा लोगों से भरी नाव के चंबल में डूब जाने से बड़ा हादसा हो गया है. नाव में करीब 50 लोग सवार बताये जा रहे हैं.यहां बूंदी के पास चंबल नदी में एक नाव अचानक पलट गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है.इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग बैठे थे. इसके अलावा इसमें कुछ सामान और वाहन भी रखे हुए थे. तभी नदी के बीच जाते ही अचानक नाव पलट गई. नाव में सवार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी थे.

read also,,,रायपुर – कोरोना संक्रमित होने के बावजूद शहर की सड़कों पर घूम रहे थे मरीज, दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नाव जैसे ही लगी तो आनन-फानन में उन्हें आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया है. वहीं, कुछ लोग वीडियो बताते रहे. 19 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि 12 लोगों की डूबने से मौत हो गई है. जिनके शव निकाल लिए गए हैं. मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं. इस संबंध में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी चिंता जताई है. लोकसभा सचिवालय ने जिला प्रशासन से इस संबंध में संपर्क साधा और कोटा से एसडीआरएफ टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है.

हादसे को लेकर लोगों का गुस्सा प्रशासन पर फूटा

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के लिए प्रशासन जिम्मेदार है. क्योंकि इस इलाके में अवैध रूप से कई नावों का संचालन हो रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के हादसे से बचाव के लिए कोई उपकरण या टीम वहां पर तैनात नहीं है. कोटा ग्रामीण एसपी शरद चौधरी के अनुसार कुछ लोगों को निकाल लिया गया है और कई लोगों की तलाश जारी है. हो सकता है वह नदी के दूसरे किनारे पर चले गए हों. चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

Related Articles

Back to top button