छत्तीसगढ़

पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी ने जारी की परीक्षा की समय सारणी, जानिए कैसा होगा इस बार एग्जाम

रायपुर –  छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट के बीच परीक्षा का शैड्यूल भी लगातार जारी हो रहा है। काफी लम्बे अन्तराल और छात्रो के असमंजस की स्तिथि अब जा कर दूर हो रही है कल  रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी ने फर्स्ट, सेकंड तथा फाइनल ईयर स्टूडेंट के लिए परीक्षाओं की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि परीक्षा 25 सितंबर से शुरू होगी, वहीं परीक्षा का समय दोपहर 11 से 2 के बीच का है जिसके 2 घंटे के पश्चात ही छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र जाकर उत्तर पुस्तिका को जमा करना होगा। यदि कोई छात्र कोरोना पॉजिटिव या हॉटस्पॉट एरिया में है तो वह उसकी पुख्ता सूचना विश्वविद्यालय को देगा जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उसे ईमेल आईडी के माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में अपनी उत्तर पुस्तिका को स्कैन करके भेजने की अनुमति प्रदान की जाएगी।

read also,,फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में कितनी हुई कीमत

यह गाइडलाइन्स डिप्लोमा, प्राइवेट,रेगुलर छात्रों के लिए है ज़ारी की गई है। साथ ही इसमें परीक्षा केंद्रों को लेकर भी विशेष गाइडलाइन्स लिखी गयी है। आपको बता दे कि छात्र 17 से 23 सितंबर के बीच जाकर अपने परीक्षा केंद्र से सारे सब्जेक्ट की परीक्षा का आंसर शीट एक ही दिन में लेकर आएंगे,इसके लिए उन्हें एडमिट कार्ड लेकर उपस्थित होना पड़ेगा। साथ ही छात्र एग्जाम फ्रॉम होम में रेवलुशन व रेटोटलिंग याने की पुनर्मूल्यांकन व पुनर्गणित नही करवा सकेंगे। इसमें छात्रों को पूरक की भी पात्रता नही होगी मतलब की सप्लीमेंट्री शीट नही दी जाएगी, अगर इससे छात्र असंतुष्ट है तो वह बाद में होने वाले विशेष परीक्षा के लिए अप्लाई करे सकेगा विश्विद्यालय ने यह भी कहा है कि यदि उत्तरपुस्तिका किसी कारणवंश करप्ट हो जाती है तो उस छात्र को परीक्षा में अनुपस्थित माना जायेगा।

इसके साथ ही साथ यूनिवर्सिटी ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के बचे हुए परीक्षा की भी टाइम टेबल जारी की है

क्लिक करे वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल

क्लिक करे सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल

क्लिक करे परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश

Related Articles

Back to top button