ब्रेकिंग – पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, 7 लोगों की जिन्दा जलकर दर्दनाक मौत
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले की एक फैक्ट्री में धमाका हो गया है। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई लोग जख्मी बताये जा रहे है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हादसे में घायलों की संख्या 4 बतायी जा रही है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक मृतकों और घायलों की संख्या ज्यादा हो सकती है।
read also,,ब्रेकिंग – PSC मेंस परीक्षा के लिए तिथि का किया ऐलान, 18 अक्टूबर से होगी परीक्षाएं, जारी हुआ टाइम टेबल
यह स्थान तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 190 किलोमीटर दूर कुड्डालोर में है। खबरों के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ वह पूरी तहस-नहस हो गई है. मरनेवालों में फैक्ट्री का मालिक भी शामिल है. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि धमाका आखिर किस वजह से हुआ था. कुड्डालोर के एसपी अभिनव ने बताया कि हादसे में 7 लोगों ने जान गंवाई है, वहीं तीन जख्मी हैं.




