छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग – PSC मेंस परीक्षा के लिए तिथि का किया ऐलान, 18 अक्टूबर से होगी परीक्षाएं, जारी हुआ टाइम टेबल

रायपुर –  कोरोना संकट काल में छत्तीसगढ़ सरकार पीएससी की परीक्षाएं आयोजित करने जा रही है।छत्तीसगढ़ पीएससी की मेंस एग्जाम 18 से 21 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। हर दिन के दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 से 12 और दोपहर बाद 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए पांच जिलों में केंद्र बनाया गया है। पीएसस मुख्य परीक्षा का केंद्र राजधानी रायपुर के अलावे अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर में आयोजित की जाएगी।

read also,,छग ब्रेकिंग – माओवादियों ने पेड़ काटकर रास्ता किया बंद, बैनर लगाकर पुलिस नक्सली मुठभेड़ को बताया फर्जी

बता दें कि 31 दिसंबर 2019 को पीएससी -2019 की अधिसूचना जारी की गई थी। 242 पदों पर होने वाली ये परीक्षा पहले जून में होनी थी, जिसके लिए तारीख भी तय कर दी गई थी। 17 जून से लेकर 20 जून तक ये परीक्षा आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते परीक्षा को रद्द कर दिया गया। अब पीएससी ने फिर से नई परीक्षा तारीख का ऐलान किया है।

Related Articles

Back to top button