छत्तीसगढ़

रायपुर – 5 किलो गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, जब्त गांजे की कीमत 30 हजार रुपए

रायपुर  – घटना सोंनडोंगरी के अवधपारा तालाब के पास की है. जहाँ  पुलिस ने करीब 5 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जब्त गांजे की कीमत 30 हजार रुपए आंकी गई है. पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बाइक से सुनील मंढोतिया नाम का युवक अपने दोस्त के साथ अवैध रूप से गांजा लेकर कबीर नगर क्षेत्र के अवधपारा सोंडोंगरी आने वाला है.

read also,,,Birthday Special – अपने जमाने में रोमांस के बादशाह कहे जाते थे ऋषि कपूर, जन्मदिन पर जानिए उनसे जुडी कुछ दिलचस्प बातें..

\ जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंद कर आरोपी को धर दबोचा. आरोपी सुनील मंढोतिया (21 वर्ष) केशव हाइट्स शंकर नगर का रहने वाला है.पुलिस ने आरोपी के पास 4.8 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है. आरोपी सुनील के खिलाफ कबीर नगर थाने में धारा 20B एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है. इसके अलावा उसके कुछ अन्य दोस्त फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

Related Articles

Back to top button