गृहमंत्री अमित शाह के दुर्ग आगमन की तैयारियों में बारिश ने फेरा पानी

भिलाई। केंद्रीय गृहमंत्री शाह के दौरे पर आने से पहले भाजपा के कार्यक्रर्ता उनके स्वागत के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। गृहमंत्री अमित शाह कल यानी 22 जून को दुर्ग जिले के दौरे पर आने वाले हैं। दरअसल, गृहमंत्री यहां आकर सभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए सभा स्थल पर पंडाल लगाया गया है। इसी बीच भिलाई में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। तेज बारिश और आंधी की वजह से सभा के लिए लगा हुआ पंडाल पूरी तरह से फट गया है।
READ ALSO- CG NEWS: हाथियों ने ग्रामीण पर किया हमला, युवक की हालत गंभीर…
जिस वक्त यह पंडाल फट रहा था, उसी वक्त वहां पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत पहुंच गए थे। जैसे ही अधिकारियों को इस बात की सूचना मिली, वैसे ही वो सब सभा स्थल पर पहुंच गए। यह कार्यक्रम रविशंकर स्टेडियम में किया जाने वाला हैं। बता दें, गृहमंत्री शाह 22 जून को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां आकर सबसे पहले गृहमंत्री एयरपोर्ट में ही लंच करने वाले हैं। लांच में उन्हें छत्तीसगढी व्यंजन परोसा जाएगा। इसके बाद गृहमंत्री शाह दोपहर 3.15 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से बालाघाट के लिए रवाना होंगे। बालाघाट में कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद नागपुर एयरपोर्ट के निकल जाएंगे।




