देश विदेशमनोरंजन

ब्रेकिंग – इंडियन आइडल’ फेम रेणु नागर के प्रेमी ने की खुदखुशी,,प्रेमी की मौत के बाद गायिका की हालत नाजुक

मुंबई – इंडियन आइडियल फेम सिंगर रेणु नागर के प्रेमी रवि नट की बीती रात मौत हो गई। खबरों की मानें तो रेणु के प्रेमी की मौत जहरीला पदार्थ के खाने से हुई है। इस खबर सुनते ही रेणु नागर बेहोश हो गई। उन्हें मित्तल अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया है. फिलहाल रेणु की हालत गंभीर बनी हुई है.

read also,,छग ब्रेकिंग – प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर कर दी हत्या, फिर खुद खा लिया चूहा मार दवा, पढ़े पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात सिंगर के प्रेमी रवि नट को जहरीला पदार्थ खाने के बाद अचेत अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गौरतलब है कि एक माह पहले रवि नट इंडियन आइडल फेम प्रेमिका रेणु नागर के साथ फरार हो गया था. उसके बाद गायिका के पिता ने महिला थाने में बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करवाया था और 5 दिन पहले ही वे लौटे थे.

प्रेमी ने जहर खाकर किया सुसाइड

पुलिस की पूछताछ पर सिंगर का बयान दर्ज होने के बाद रवि नट को रिहा कर दिया था. उसके बाद बीती रात रवि ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया और उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसने रात 11.15 बजे दम तोड़ दिया. इस मामले में रवि नट के पिता का कहना है कि उसने जहरीला पदार्थ का सेवन किस कारण किया है उसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है. इस संबंध में एनईबी थाना पुलिस ने नगर थाना पुलिस को सूचित कर दिया है.

read also,,छग विधानसभा – धनेंद्र साहू ने सदन में दिखाई तस्वीरें..डेम टूटे…नियम के विरुद्ध करोड़ों का पीस वर्क हुआ…मंत्री रविंद्र चौबे बोले, सख़्त होगी कार्यवाही

बता दें कि रवि नट भरतपुर जिले के नगर कस्बे का रहने वाला है और अलवर में किराए के मकान में रहता था. लेकिन फिलहाल वह अपने गांव नगर में रह रहा था. एनईबी पुलिस ने शव को राजीव गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और नगर थाना पुलिस जिला भरतपुर से आने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

raed also,,छग ब्रेकिंग – अब शादी-पार्टियों में बजेंगे डीजे, लेकिन करना होगा इन नियमो का पालन

Related Articles

Back to top button