राजनांदगाव में गणेश प्रतिमाओं को लेकर जागरूक समितियां, कर रहे दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन
सैकड़ों वर्षो की परंपरा को बनाए रखने के लिए कोरोना काल के बीच भी राजनांदगांव शहर के विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है।
कोरोनावायरस संक्रमण के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित करने को लेकर शासन के द्वारा कई नियम बनाए गए हैं। इसमें अधिकतम 4 फीट की प्रतिमा सहित पंडाल में सीसीटीवी कैमरे, आगंतुकों के नाम- मोबाइल नंबर सहित अन्य कई सारे मापदंड तय किए गए हैं। जिसके चलते शहर की कई समितियों ने इस बार गणेश पंडाल नहीं सजाया है, लेकिन कुछ समितियां वर्षों पुरानी इस परंपरा को कायम रखते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित किए हुए हैं।
शहर के बाल गोविंद चौक, ब्राह्मण पारा, ठेठवार पारा, गुरुनानक चौक, गोल बाजार, लखोली रोड, चिखली, नंदई चौक, बसंतपुर, तुलसीपुर सहित कई जगहों पर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। कुछ समितियों के द्वारा प्रतिमा स्थापित करने के बाद पंडाल के भीतर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। भक्त केवल दूर से ही प्रतिमाओं के दर्शन कर सकते हैं।
कोरोना काल के चलते गणेश पर्व के दौरान प्रतिदिन शाम के वक्त निकालने वाले दर्शनार्थियों का हुजूम भी नजर नहीं आ रहा है, तो वहीं शहर में एक भी जगह स्थल झांकी नहीं बनाई गई है। भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए केवल समिति के चंद सदस्य आरती कर रहे हैं और भगवान विघ्नहर्ता से इस कोरोनावायरस रूपी विघ्न को दूर करने की मनोकामना भी कर रहे हैं । वही पंडालों में प्रसादी का वितरण नहीं किया जा रहा है। कोरोना काल के चलते सादगी पूर्वक वातावरण में गणेश उत्सव का पर्व संपन्न हो रहा है।
गणेशोत्सव की और खबरें पढ़े इस लिंक को क्लिक कर
गणेशोत्सव 2020 नियमावली
गणेशोत्सव 2020 dates
गणेश स्थापना कब है 2020
Ganesh Visarjan 2020
गणपती उत्सव 2020
गणपति कब है 2020
गणेश विसर्जन 2020
गणपती उत्सव 2020 Date



