छत्तीसगढ़ में आज कुल 1,045 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है. जिसमे जिला रायपुर से 514, दुर्ग से 112, रायगढ़ से 70, राजनांदगांव से 47, महासमुंद से 36, बीजापुर से 28, बिलासपुर से 24, बस्तर से 23, नारायणपुर से 21, बेमेतरा व सरगुजा से 20-20, धमतरी से 18, कांकेर से 14, बालोद व बलौदाबाजार से 13-13, जांजगीर-चांपा व मुंगेली से 12-12, सूरजपुर से 11, कबीरधाम से 09, कोण्डागांव व सुकमा से 07-07, दन्तेवाड़ा से 06, बलरामपुर व अन्य राज्य से 03-03, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही व जशपुर से 01-01 मरीज शामिल है। वहीं 413 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। 08 लोगो की आज कोरोना से मौत हुई है। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 24,386 है तथा एक्टिव मरीज़ों की संख्या 10,012 है।






