प्रतिक मिश्रा – गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में केस दर्ज किया है। दिनांक 25/08/20 को शाम करीबन 4.45 बजे प्रार्थी देवीसिंह नेताम पिता घासी राम नेताम उम्र 50 वर्ष ग्राम आमपारा कोदोभाठा ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि इसकी लड़की दिनांक 24/08/20 को करीबन 08.00 बजे रात को बिना बताये कंही चली गई है।
पडोस रिश्ते दार में पता लगाये जाने के बाद नहीं मिलने पर थाना अमलीपदर में गुम इंसान क्र.05/2020 दर्ज किया गया लड़की नाबालिग होने से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण के अंदेशा पर थाना अमलीपदर में दिनांक 25/08/20 को अप.क्र.43/20धारा 363 भादंवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू किया गया।
उसी रात मुखबिर से जानकारी मिली कि लड़की उड़ीसा के ग्राम हल्दी खलियापारा में है तत्काल वरीष्ठ पुलिस अधिकारी को सूचित कर लड़की के परिजन को लेकर उड़ीसा ग्राम हल्दी खलियापारा गये जहां लड़की अपहरणकर्ता के रिश्तेदार के घर से बरामद किया गया अपहरणकर्ता भगाकर ले जाने वाला ग्राम कुहीमाल बीजापुर का रहने वाला है जो स्वयं नाबालिग है।
वहीं लड़की का मामा कुहीमाल का है करीबन एक वर्ष पूर्व सन् 2019 अक्टूबर माह में लड़की उड़द फसल को काटने गई उसी समय से एक दूसरे से जान पहचान व लड़का अपना मोबाइल नंबर लड़की को दिया तब से दोनों आपस में बातचीत करते थे। इस बीच लडके ने पीड़िता के साथ शादी का प्रलोभन देकर, बहला फुसलाकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। दिनांक 25/08/20 को भी अपचारी बालक ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिस पर धारा 366,376(2)ढ भादवि एवं 4 6 पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है।




