inh24

आधार में इन 5 चीजों को बदलने के लिए नहीं पड़ती डाक्यूमेंट्स की जरूरत, यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली – किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए आधार की जरूरत होती है. इसलिए आधार में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है. कई बार अनजाने में आधार में गलती हो जाती है. यूं तो आधार में कई तरह के बदलाव किए जा सकते हैं, लेकिन कई ऐसे अपडेट होते हैं जिनके लिए डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है और कई ऐसे भी अपडेट हैं जिसके लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं देने होते हैं. इसके लिए बस आपको अपने नजदीक के आधार केंद्र पर जाना होता है. आज हम आपको देने जा रहे हैं आधार से जुड़ी वो जानकारी जिसमें आप बिना किसी डाक्यूमेंट्स के आधार की कई चीजें अपडेट कर सकते हैं.

READ ALSO,,,थानेदारों काे पिस्टल लेकर चलना अनिवार्य, बढ़ते अपराधों को देखते हुए लिया गया फैसला

ऐसे अपडेट के लिए डॉक्यूमेंट जरूरी नहीं

अगर आपको फोटोग्राफ, बायोमेट्रिक्स, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी को अपडेट कराना है तो आपको इसके लिए किसी प्रकार के डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं है. इसके लिए अपने आधार की कॉपी लेकर नजदीक के आधार केंद्र में अप्वाइंटमेंट लेकर जाएं और आपकी जरूरत के मुताबिक, चीजें आधार कार्ड में अपडेट हो जाएंगी. यूआईडीएआई (UIDAI) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. बता दें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी 12-अंकों का यूनिक नंबर एक वैलिड प्रूफ के रूप में भी काम करता है और सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है. आधार में कुछ ऐसे बदलाव होते हैं जिसमें आपको संबंधित डॉक्यूमेंट पेश करने होते हैं. अगर आप अपने आधार में नाम, एड्रेस और अपना डेट ऑफ बर्थ अपडेट कराना चाहते हैं तो आपको इसके लिए वैलिड डॉक्यूमेंट देने होते हैं. इसके बिना आपके आधार में ये अपडेट नहीं हो सकते.

READ ALSO,,दुनिया के 10 देश, जहाँ कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं, देखे लिस्ट

Related Articles

Back to top button